जिला कलक्टर, डीआरएम और पुलिस अधीक्षक ने योग दिवस समारोह के मद्देनजर किया स्टेडियम परिसर का निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला कलक्टर निशान्त जैन ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के साथ डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अतिरिक्त गंभीरता से समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए समारोह को सफलता पूर्वक आयोजित किया जाए, इसके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय रखें तथा समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने प्राॅटोकाॅल के अनुसार समस्त गतिविधियां आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों को समारोह में भागीदारी के लिए आमंत्रित करने, प्रतिभागियों के प्रवेश-निकास, बैठक, पेयजल, मंच, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, सुरक्षा, ब्रांडिंग, पेयजल सहित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य विशिष्टजनों की भागीदारी प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण और खेल सहित विभिन्न विभागों को निर्देशित किया और कहा कि कार्यक्रम के नोडल विभाग के रूप में आयुर्वेद विभाग द्वारा समस्त कार्य और आवश्यक समन्वय किया जाए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस मनु गर्ग, एडीआरएम रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, आरपीएफ कमांडेंट बीपी कुशवाहा सहित पुलिस, प्रशासन, रेलवे और आयुर्वेद एवं खेल विभाग के अधिकारी साथ रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!