मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के लिए ईईएमएस 2.0 पोर्टल हुआ लाइव

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बेरोजगार युवाओं को सहायता एवं रोजगार संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021 के तहत रोजगार सेवा निदेशालय, जयपुर के निर्देशानुसार पूर्व में बंद किए गए एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज मैनेजमेंट सिस्टम (ईईएमएस 1.0) को अपडेट कर नया ईईएमएस 2.0 पोर्टल 8 जून से लाइव कर दिया गया है। नए पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार पंजीयन, करियर काउंसलिंग तथा मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना (बेरोजगारी भत्ता) के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति अब संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की एसएसओ आईडी के माध्यम से ईईएमएस 2.0 पोर्टल अथवा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध राज ईईएमएस 2.0 मोबाइल एप पर दर्ज की जाएगी। संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक श्री हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के कार्यालयाध्यक्षों को ईईएमएस 2.0 पोर्टल पर एक बार पंजीकरण करवाने के बाद प्रत्येक माह उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्होंने बताया कि सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय के दूरभाष 0151-2226721 अथवा ई-मेल sreo.bik.emp@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!