बीकानेर (मुकेश रामावत): साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जैसलमेर कलेक्टर की एसएसओ आईडी हैक कर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर अपराधी को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बजट में सेंधमारी की फिराक में था। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने जैसलमेर कलेक्टर की एसएसओ आईडी में अनधिकृत रूप से लॉगिन किया। इसके बाद उसने डीओआईटी बीकानेर को एक फर्जी मेल भेजा, जिसमें कलक्टर की आईडी के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक करने का आग्रह किया गया था। इस साजिश का मुख्य उद्देश्य पीएम किसान निधि, जनाधार पोर्टल, सोशल सिक्योरिटी पेंशन और आपदा प्रबंधन जैसे पोर्टल्स के जरिए लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि को अपने खाते में डायवर्ट करना था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने एएसपी रेवंतदान के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर झालावाड़ के मनोहर थाना इलाके में दबिश दी, वहीं से आरोपी को दबोच कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
जिला कलक्टर की एसएसओ आईडी हैक करने की साजिश, डीओआईटी बीकानेर को भेजा फर्जी मेल
By -
June 18, 2026
0
Tags: