बीकानेर (मुकेश रामावत): नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले में चाकूबाजी के मामले की जांच कर रहे एएसआई को ढिलाई बरतने पर बॉर्डर इलाके के खाजूवाला थाने में लगाया गया है। पिछले दिनों डीडू सिपाहियान मोहल्ला में चाकूबाजी हुई थी। पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में नशीले पदार्थ बेचने से रोकने पर मोइन खान, दानिश और सोइन खान के खिलाफ इरफान अली पर चाकू और लाठियों-सरियों से हमला कर करने का आरोप लगाया गया। मामले की जांच एएसआई कोहर सिंह को सौंपी गई। पीड़ित पक्ष के लोग एसपी मृदुल कच्छावा से मिले और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसपी ने आईओ को नयाशहर थाने से हटाकर ग्रामीण इलाके में बॉर्डर थाने खाजूवाला लगा दिया है। चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने सोइन खान को गिरफ्तार किया था। मुख्य अभियुक्त मोइन खान और दानिश फरार है।
जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, बॉर्डर इलाके के खाजूवाला थाने में किया स्थानांतरित
By -
June 18, 2026
0
Tags: