क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से की साइबर ठगी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): डिजिटल होते जमाने के साथ ठगी के तरीके भी दिनों दिन बदलते जा रहे है। ऐसा ही मामला बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से सामने आया है, जहां पर महिला को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर ठगी की गयी है। साइबर थाने में दी शिकायत में मेघा बंसल निवासी जवाहर नगर (श्रीगंगानगर) ने बताया कि 8 जून की दोपहर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है। महिला को विश्वास दिलाने के बाद ठग ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। जैसे ही मेघा बंसल ने लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड और सेविंग अकाउंट से 2 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। अकाउंट से पैसे कटते ही महिला ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!