महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमति सरोज श्योराण की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली को जन जन तक पहूंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्रीमति सरोज श्योराण ने कहा कि महिलाएं ही एक छोटे से बदलाव से स्वस्थ भारत का निर्माण करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि मातृशक्ति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को जन जन तक पहूंचाने में अपनी भागीदारी निभानी होगी। बैठक में सरकारी अस्पताल के डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बरतने को लेकर उपस्थित मातृशक्ति को अवगत करवाया। बैठक में इन्दु जांगीड़, प्रतिभा, सुनीता, बबली, अनिता, मंजू, मुकेश आदि महिला शक्ति उपस्थित थीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!