किसानों को डिब्बों में डीजल देने की छूट की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान ने किसानों को कृषि कार्य के लिए डिब्बों एवं कैनों में डीजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष छूट दिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को पत्र भेजा है। प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि हाल ही में पेट्रोल एवं डीजल बिक्री को लेकर जारी नई गाइडलाइंस के बाद कई स्थानों पर किसानों को डिब्बों में डीजल प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में खरीफ फसलों की बुवाई का मौसम चल रहा है तथा किसान ट्रैक्टर, डीजल पंपसेट एवं अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए डीजल पर निर्भर हैं। अधिकांश खेत पेट्रोल पंपों से दूर स्थित होने के कारण किसानों को डीजल डिब्बों या कैनों में ले जाना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि संगठन ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि किसानों को कृषि कार्य हेतु आवश्यक पहचान अथवा कृषि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर डिब्बों एवं कैनों में डीजल उपलब्ध कराने की विशेष छूट प्रदान की जाए तथा इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विष्णु शर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसानों की सुविधा एवं कृषि कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!