भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली की बैठक शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष राजेश दीवान की अध्यक्षता में पालिका प्लाजा में आयोजित की गई। जिसमें वार्षिक सदस्यता बढ़ाने एवं नये सदस्य बनाने पर योजना बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। परिषद् के संस्थापक डॉ.सूरजप्रकाश की जयंती रविवार शाम 07.30 बजे पालिका प्लाजा पर मनाने का निर्णय लिया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मंगलवार 30 जून को परिषद द्वारा सांगटेड़ा स्थित टैगोर विधि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक पर्यावरण अशोक शर्मा उपस्थित रहेंगे। डॉ.वासुदेव गुप्ता ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन सचिव बजरंग लाल शर्मा ने किया। इस दौरान विनोद कुमार गोयल, अरविंद शरण बंसल, डॉ.अरविंद मित्तल, श्याम सुंदर शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश कुमार बंसल, दीपक ततारपुरिया समेत अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!