कुलकुण्ड़ धाम में शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 9 फीट का बीलपत्र लगाकर पर्यावरण महायज्ञ का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसा प्राचीन कुलकुण्ड धाम में शनिवार को नवनिर्मित अशावरी माता मन्दिर में शिव परिवार, भैरूजी महाराज, हनुमानजी महाराज की मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण महायज्ञ के अंतर्गत सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोलाहेडा़ निवासी सुदेश कंवर व गूगनसिंह शेखावत ने 9 फीट का बीलपत्र का पौधारोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीलपत्र भगवान शंकर को अत्यंत प्रिय है और भगवान शिव की पूजा में इसका विशेष महत्व माना जाता है। तीन पत्तियों वाला बीलपत्र शिवजी के त्रिशूल और त्रिनेत्र का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव को बिलपत्र अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। बिलपत्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और औषधीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण वृक्ष है। बेल वृक्ष का संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करना प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि धार्मिक महत्व वाले वृक्षों को संरक्षित कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर गूगन सिंह शेखावत ने कहा कि शिव प्राण प्रतिष्ठा के साथ बीलपत्र का वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति एवं मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधो की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। इस मौके पर सचिव सुनील कुमार शर्मा, सुदेश कंवर, गुगन सिंह शेखावत, विक्रम खटाणा, छाजूराम गुर्जर, सुल्तान धाबाईं, रामकरण, अर्जून धाबाई, माडूराम, छोटेलाल पायला, प्रकाश गुर्जर, पार्षद ओमप्रकाश गोवलिया, पार्षद विक्रम गुर्जर, सोहन लाल गुर्जर सहित आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!