जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान, जयपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं इंडक्शन कार्यक्रम (PTIP-2026) का शुभारंभ 27 जून 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ.अंकुश टंडन द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान एवं नवाचार, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने, अनुशासन बनाए रखने तथा तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जून से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल एवं उद्योग के अनुरूप दक्षताओं का विकास करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन यूसुफ शरीफ एवं विकास महला द्वारा किया जाएगा, जो पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्यों एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।
एसकेआईटी द्वारा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं इंडक्शन कार्यक्रम
By -
June 27, 2026
0
Tags: