मालवाड़ा में गुरुवार को लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद चयन शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जालोर, शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा एवं आरसीसी मालवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भामाशाह सत्येन जैन के सहयोग से 2 जुलाई, गुरुवार को राजकीय अस्पताल मालवाड़ा परिसर में विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति एवं रोटरी ग्राम दल के अध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मालवाड़ा निवासी स्वर्गीय वादीबेन हंसराज वनाजी मेहता की स्मृति तथा भामाशाह सत्येन जैन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की नेत्र जांच की जाएगी। शिविर में ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड की विशेषज्ञ टीम मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों को श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल जालोर अथवा ग्लोबल हॉस्पिटल आबूरोड ले जाकर फैको पद्धति से बिना चीरा और बिना इंजेक्शन के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन, आवागमन एवं आवश्यक सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों ने मोतियाबिंद रोगियों से शिविर में आधार कार्ड साथ लाने तथा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास अथवा हृदय रोग से पीड़ित होने पर अपनी नियमित दवाइयां एवं चिकित्सा संबंधी फाइल साथ लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फैको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन हर मौसम में सुरक्षित रूप से किया जा सकता है तथा इसका स्थायी उपचार केवल ऑपरेशन ही है। मरीजों से 2 जुलाई को प्रातः 9 बजे समय पर राजकीय अस्पताल मालवाड़ा पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!