बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल में भर्ती गंभीर प्रसूताओं के उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के विशेषज्ञों एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के चिकित्सकों के बीच महत्वपूर्ण टेली-कंसल्टेशन बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पीबीएम अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने भर्ती प्रसूताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर मरीजों के उपचार की स्थिति पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया था।
एम्स के विशेषज्ञों ने पीबीएम चिकित्सकों के साथ की टेली-परामर्श बैठक
By -
June 17, 2026
0
Tags: