औद्योगिक क्षेत्र की ईएसआई डिस्पेंसरी में नहीं है सीबीसी मशीन, श्रमिकों को होती है परेशानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला उद्योग संघ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी नम्बर 2 में संयुक्त शासन सचिव कर्मचारी राज्य बीमा निगम महेंद्र खडगावत पहुंचे। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने खडगावत का स्वागत करते हुए मांग की कि इलाज हेतु आने वाले श्रमिकों के लिए इस डिस्पेंसरी में सीबीसी मशीन की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण श्रमिकों को खून की जांच करवाने के लिए अन्य सरकारी संस्थानों में जाना पड़ता है। वर्तमान में इस डिस्पेंसरी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का ओपीडी रहता है। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा पिछले कई दशकों से इस डिस्पेंसरी का रख रखाव किया जाता रहा है और इस डिस्पेंसरी के कारण रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ईएसआई से पंजीकृत श्रमिकों को काफी लाभ मिला है। खडगावत ने बताया कि शीघ्र ही इस डिस्पेंसरी में आवश्यक संसाधनों की पूर्ती करवाई जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!