प्रधानमंत्री की अपील पर महिलाओं ने बनाया बिना तेल का भोजन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): देश के प्रधानमंत्री द्वारा रसोई में तेल के कम उपयोग की अपील को समर्थन देते हुए “म्हारा प्यारा राजस्थान विकास समिति” की महिलाओं ने एक अनूठी पहल की। समिति की महिलाओं ने श्रीमती नीलम शेखावत के नेतृत्व में बिना तेल के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं ने खमन, इडली, ढोकला, दही राबड़ी, दाल मूंग, रागा उडद, चावल, सब्जी, सलाद और फल जैसे विभिन्न व्यंजन बिना तेल के बनाकर प्रस्तुत किए। महिलाओं ने संदेश दिया कि कम तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अभियान में कविता यादव, सरिता कौशल, सुनीता गुर्जर, मीनू सोनी, संतोष शर्मा, करुणा गुप्ता, पिंकी (अनीता शर्मा), उर्मिला पारिक, नीलम शेखावत, सुशीला तनेजा, लक्ष्मी साहरण और खुशबू जाट ने भागीदारी निभाई। समिति की महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल को घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ भोजन की ओर प्रेरित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!