नई ग्राम पंचायत अहीर बासना के शुभारंभ पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


किशनगढ़बास (जयबीर सिंह): विधानसभा क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत अहीर बासना में पंचायती कार्यों के शुभारंभ अवसर पर उत्साह एवं हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने फीता काटकर ग्राम पंचायत का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नवसृजित ग्राम पंचायत के माध्यम से अब स्थानीय स्तर पर पंचायत संबंधी कार्यों का संचालन होगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान एवं स्नेह के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का ग्राम पंचायत गठन एवं क्षेत्र के विकास हेतु किए गए सतत प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 *प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य रहे उपस्थित* 

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, कोटकासिम प्रधान संता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़ (हरसौली), पूर्व सरपंच शेर सिंह तिगावां, संजय जी, राधेश्याम (माजरा निवासी), दिनेश प्रजापति, बीर सिंह चौधरी, बलजीत ठेकेदार, हरी राम चौधरी, मुकेश प्रजापति, श्रीराम पहलवान, हीरा लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!