नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): कस्बे की पंचायत समिति सभागार में हरिश्चंद्र माथुर लोक सेवा प्रशिक्षण संस्थान जयपुर से राज्य सेवा के नवनियुक्त प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का एक दल पंचायत समिति नीमराना पहुंचा, वहां उपखंड अधिकारी महेंन्द्र सिंह यादव के सानिध्य में प्रशिक्षण लिया। दल द्वारा सामुदायिक चिकित्सालय नीमराना, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का भ्रमण किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत अधो संरचना, सामाजिक विकास, अन्य स्थानीय नवाचार एवं क्षेत्रीय चुनौतियों के बारे में जानकारी ली गयी। प्रशिक्षु अधिकारियों के दल में सुश्री पायल दाधीच, मांगीलाल हटीला, राकेश मुंड, सुप्रतीक कटारिया, एकता कंवर राणावत, अंकित कुमार चौपदार शामिल थे। इस अवसर पर विकास अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल, सहायक विकास अधिकारी अभय सिंह यादव, ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, ब्लाक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव, कृषि अधिकारी बलराम यादव, बीपीओ नरेंद्रपाल आदि उपस्थित थे ।
नवनियुक्त प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का दल पहुँचा पंचायत समिति नीमराना
By -
June 09, 2026
0
Tags: