रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): महेश नवमी उत्सव पर्व मनाने को लेकर बैठक का आयोजन रानीवाड़ा में 23 जून को महेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी को हर्षोल्लास से मनाने के लिए मंगलवार रात्रि को माहेश्वरी सभा समाज भवन में तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में महेश नवमी उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए तहसील मंत्री भारत बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी के उत्सव में प्राथमिक कक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा अध्ययन स्तर के समाज की समस्त प्रतिभावान प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओ, समाज के वरिष्ठ नागरिकों को अध्यक्ष मदन माहेश्वरी द्वारा सम्मानित कर बहुमन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए बाहेती ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गो से एक शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शीतल पेय की व्यवस्था की जाएगी। रात्रि में समाज के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही संक्षिप्त सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। महेश नवमी उत्सव को इस बार चार चांद लगाने के लिए जालौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सदस्य सांसद लुंबाराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, सांचौर एडीएम प्रकाश चंद्र अग्रवाल भी शिरकत करेंगे।
3/related/default