जेसीसी क्लब के समर क्रिकेट टूर्नामेंट में सन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जालोर शहर के प्रसिद्ध जेसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा स्व.आमसिंह भायल की स्मृति में मई-जून माह में समर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। जेसीसी क्रिकेट क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित हुए समर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार क्रिकेट क्लब ने जय श्रीराम क्रिकेट क्लब को 24 रनों से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में टीम सन स्टार ने राजेश जी की कप्तानी में निर्धारित 15 ओवर में कुल 145 रन बनाए, जिसके जवाब में जय श्रीराम क्रिकेट क्लब केवल 121 रन ही बना सकी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों की तरफ़ से फाइनल मैच में कुलदीप चौधरी, सुनील कपूरिया, दिनेश कृपलानी, मुकेश परिहार, जगमाल सिंह, भूपेंद्र मकवाना, सुरेंद्र सिंह उण, सुरेश बिश्नोई, प्रशांत चौधरी, रोहित सिंह, संजु अहमदाबाद, शैलेश लोधी, सोमेश, नरपत, सौरव, दिलीप ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में निर्णायक एवं उद्धघोषक की भूमिका यशवंत सैनी व याज्ञवेंद्र सिंह ने निभाई तथा स्कोरर संजय दहिया रहे। उन्होंने बताया कि समर टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन किशन सिंह, बेस्ट बॉलर सुरेंद्र सिंह उण एवं बेस्ट फील्डर प्रशांत चौधरी रहे। इस अवसर पर संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, लक्ष्मण सिंह भाटी, विक्रम राजपुरोहित, एडवोकेट गजेंद्र सुंदेशा, नरपत जोड़, महावीर मीणा, अरविंद कुमार, भरत सुंदेशा, अनिल सुंदेशा, प्रकाश, गोपाल, भींवजी, संजय राव, हड़मत सिंह, कश्मीर सिंह, बंटी सिंह, सी आर भाटी, किरण राजपुरोहित, वीरेंद्र सिंह भायल, जनक कुमार, कुनाल, सुरेश, आयुष बजाज, राहुल स्वामी, नरपत सुंदेशा, राजू माली, अशोक सैन, राहुल सोनी, जीतू सोनी, हामिद, गोविन्द, मुकेश, प्रवीण, पंकज मीना, नरेश, ध्रुव, विश्वजीत सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!