पावटा (राहुल शर्मा): देश के युवाओं, छात्रों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के नेतृत्व में पावटा की जयसिंहपुरा गोशाला में गौवंश को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने गौ सेवा कर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
*समाज सेवा का लिया संकल्प*
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने समाज सेवा, जनकल्याण एवं संवेदनशील राजनीति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते हैं और संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना ही सच्ची सेवा है
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में पावटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव यादव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामजी लाल यादव, सूरजपुरा-बहादुरपुरा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष बोदन लाल खटीक, जयसिंहपुरा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष कबूल यादव, बागावास अहिरान पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष रामजीलाल यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मामराज यादव, कैलाश भंगार, प्रकाश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मालीराम बाडीगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला में श्रमदान भी किया।