ट्रैफिक पुलिस पर संवेदनहीनता के आरोप से भड़का आक्रोश, बुजुर्ग की मौत के बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0



टोंक (लालचंद माली): जिले में ट्रैफिक पुलिस की कथित संवेदनहीनता को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं यादव समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मामले के अनुसार 14 जून को महेंद्र अपने पिता श्योजी लाल यादव की तबीयत खराब होने पर उन्हें टोंक के सआदत अस्पताल लेकर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान छावनी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वाहन को रोक लिया। बताया जा रहा है कि चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत गंभीर होने की जानकारी देने के बावजूद उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका और बाद में श्योजी लाल यादव की मौत हो गई। घटना के विरोध में यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!