कृषि उपज मंडी में कल होगा ब्लॉक स्तरीय योग दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.हरीश टेलर व सहायक नोडल अधिकारी डॉ.सीताराम जाट ने बताया कि उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार को सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक योग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस की तैयारियों को लेकर पेयजल, पार्किंग, मेट, माईक एवं मंच सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। शिविर में ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित आमजन भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!