अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराणा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सार्वजनिक पार्क, नीमराणा में ब्लॉक स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोगी जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नीमराणा तहसीलदार डॉ.विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस के महत्व को आत्मसात किया। योग दिवस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर सीबीओ कमलेश यादव,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, बीएलओ पूर्ण चंद सांमरिया, नीमराना नगर पालिका से जितेंद्र शर्मा, विजय बड़सीवाल, अन्य ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!