10 जून को दिन दहाड़े 25 लाख की चोरी से भड़के आशियाना आंगन के निवासी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: आशियाना आंगन सोसायटी में 10 जून को हुई दिन दहाड़े चोरी की घटना के बाद निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोसायटी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई। निवासियों के अनुसार, 10 जून को सोसायटी निवासी विकास के फ्लैट से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी हो गई थी। घटना दिन के समय होने के कारण लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जिससे रहवासियों की चिंता और बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान सोसायटी के लोगों ने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ नहीं किया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। उन्होंने सोसायटी प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की। निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से भी मामले की जल्द से जल्द जांच कर चोरी का खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। निवासियों का कहना है कि सुरक्षित आवास का दावा करने वाली सोसायटी में इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!