तृतीय वार्षिकोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: रीको कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार, 21 जून को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्षिकोत्सव के तहत 20 जून 2026 को सायं 6:30 बजे से मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति रस से ओत-प्रोत वातावरण में श्रद्धालु देर रात तक भजनों और सुंदरकांड पाठ का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकार जयदीप यादव ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। इसके बाद 21 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि शिव मंदिर की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
आयोजन समिति एवं रिको कॉलोनी वासियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन भक्तों के लिए आयोजित विशाल भंडारे और भगवान शिव के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर आरपी यादव, राम सिंह यादव, रोहिताश यादव, अजय कुमार, रणवीर, उमेश चौहान, राजीव मुद्गल, नीमराना नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चरर्खिया, संतोष, रामप्यारी, शांति देवी, घोटा देवी, मिली, प्रेमा, पूनम, मानवी कुमार, राधा अन्य भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!