स्वर्गीय अशोक यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 110 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: उपखंड क्षेत्र के स्वर्गीय अशोक यादव (दिल्ली पुलिस), पुत्र इंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम मोलावास में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाबा लालदास मंदिर प्रांगण में टीम धाकड़ यादव के तत्वावधान में तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में मोलावास गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान कुल 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त संग्रह का कार्य राठ ब्लड बैंक, बहरोड़ की टीम द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। इस अवसर पर लालदास मंदिर महन्त हजारी दास, जालावास ग्राम पंचायत सरपंच अजित यादव, नरेंद्र यादव पूर्व सरपंच, बाबूलाल गुरुजी, लेखक दीप दीपिका मोलावास, नरेश, मोहित, नवीन, बाबूलाल गुरुजी, रवि, बिट्टू, रमन, नितिन, पंकज, महेश, शैतान, पार्थ, संदेश, मनोज मनेठी, नवल, गजेन्द्र यादव नीमराणा सहित ग्रामवासी एवं अन्य रक्तदाता मौजूद रहे। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!