ब्राह्मण समाज के युवा नेता व भामाशाह ललित जोशी द्वारा निर्मित भवन का विधायक द्वारा किया गया लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (श्रीराम इंदौरिया): भामाशाह ललित जोशी व झुंझुनू के युवाओं में अपनी एक अलग छवि रखने वाले ललित जोशी ने अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में निर्मित किये गये एक हाल का झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू ने लोकार्पण कर जोशियों की कुटिया के बालाजी मंदिर को समर्पित किया। कार्यक्रम के अन्य मुख्य अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा बगड़, बनवारी लाल सैनी व अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला थे। कार्यक्रम में उपस्थित झुंझुनू विधायक ने अपने संबोधन में भामाशाह परिवार को धन्यवाद देते हुए अन्य सभी लोगों को भी इस तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व भामाशाह परिवार के द्वारा सभी अतिथियों का माला, दुपट्टा, साफा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित जोशी ने किया तथा धन्यवाद ललित जोशी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सज्जन पांडे, अमृत लाल जोशी, महेंद्र जोशी, अशोक जोशी, शिव प्रकाश जोशी, उतम जोशी, अनिल जोशी, कुंदन जोशी, शिवचरण पुरोहित, वसिष्ठ शर्मा, संजय शुक्ला, माणक चन्द जोशी, पवन पुजारी, पार्षद विजय सैनी, हरीश जोशी, पंकज बावलिया, नीरज शर्मा, महेश जोशी, गणेश तिवाड़ी, पवन सुरोलिया, विपुल छक्कड़, रवि गुप्ता, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, पंकज रोहिल्ला, भरत सोनी, भरत शर्मा, योगेश चोमल, गोपी पुरोहित, हरिकिशन शुक्ला, अरुण पुरोहित, बॉबी पुरोहित, अनिल मिश्रा, सोनू पुजारी, चंद्रप्रकाश ढंड, ज्योति पांडे, सीए लोकेश अग्रवाल आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!