उपखंड स्तरीय 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का किया गया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उपखंड स्तर पर आरकेजे के बरासिया महाविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन सूरजगढ़ उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी स्वाति झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी स्वाति झा ने लोगों से 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होने वाले योग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बरासिया महाविद्यालय ग्राउंड में पहुंचकर योग का फायदा उठाने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ.मनरूप काजला, बीएसटी प्रभारी राम पाल सिहाग, पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सैन, प्रशासनिक अधिकारी हरीश जांगिड़ उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!