मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद जालोर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जालोर शहर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर का राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में विभागवार लगाई गई हेल्प डेस्क पर पहुंच कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक शहरवासियों को लाभान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 3 लाभार्थियों को 15 हजार का चैक जारी कर लाभान्वित किया गया, साथ ही स्ट्रीट वेंडर के आईडी कार्ड वितरित किए। मुख्य सचेतक द्वारा आवासीय भूखंडो के 4 पट्टे तथा भवन निर्माण स्वीकृतियां मौके पर ही जारी कर शिविर के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया गया। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, रवि सोलंकी, पेमाराम देवासी, दिनेश महावर, महेश भट्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शहरी सेवा शिविरों के अंतर्गत नगर परिषद जालोर की वार्ड संख्या 12 से 15 तक के लिए 23 एवं 24 जून को नगर परिषद सभागार में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका आहोर की वार्ड संख्या 14, 15 के लिए 23 जून को तथा नगर पालिका सांचौर में वार्ड संख्या 13, 14 के लिए 23 जून तथा वार्ड संख्या 15, 16 के लिए 24 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं नगर पालिका भीनमाल में वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए 23 जून को व 17 से 20 के लिए 24 व 25 जून को शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!