आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन का शिलान्यास आज, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): ग्राम सुथड़ी स्थित कुसुमदेवी भूरसिंहजी राव बोरली आदर्श विद्या मंदिर के नवीन विद्यालय भवन का शिलान्यास सोमवार को होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे भूमि पूजन तथा सुबह 10 बजे मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालय भवन का निर्माण ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के साथ संस्कारों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। समारोह में गुरु कृपा आश्रम, जोधपुर के कृपाराम महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!