राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की 9 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थय, कृषि, जलदाय, विद्युत, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, दस्तावेज निर्माण, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

*मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन*

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 23 जून, मंगलवार को जालोर उपखंड की चुरा, आहोर की पावटा, बागोड़ा की नवापुराध्वेचा, सायला की धनानी, भीनमाल की भागलभीम, जसवंतपुरा की कलापुरा, रानीवाड़ा की करड़ा, चितलवाना की ईटादा तथा सांचौर उपखंड की सरनाउ ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!