रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी को आज मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। माहेश्वरी समाज तहसील मंत्री भारत बाहेती ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव का आयोजन जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य एवं माहेश्वरी तहसील सभा अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की अध्यक्षता में होगा, जिसमें क्षेत्र भर के समस्त समाजबंधु भाग लेंगे। बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी के उत्सव में प्राथमिक कक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा अध्ययन स्तर के समाज की समस्त प्रतिभावान प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओ, समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। बाहेती ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि नगर के प्रमुख मार्गो से एक शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शीतल पेय की व्यवस्था की जाएगी। समाज के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की ओर से रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही संक्षिप्त सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
3/related/default