निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत ललवाड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामावतार मीना की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभान्वित किया। एडीएम रामावतार मीना ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर के दौरान पट्टा वितरण, पशु बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण, खातों का विभाजन एवं नाम संशोधन जैसे कार्य किए गए। इसके अलावा रास्तों से अतिक्रमण हटाने तथा पेंशन आवेदन स्वीकार करने जैसी प्रक्रियाएं भी मौके पर पूरी की गईं। अपने गांव में ही तुरंत लाभ मिलने से ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया तथा उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रशासक देवालाल गुर्जर ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और अधिकारियों से आमजन तक योजनाओं का संवेदनशीलता के साथ लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामकेश मीणा, सिरस नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जाटव, निवाई नायब तहसीलदार मुकेश कुमार गुर्जर, डॉ.शिवराज शर्मा सहित कई अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में रामू वर्मा, अमर सिंह, पूर्व सीआर भेरूलाल, उम्मेद सिंह, राधेश्याम बैरवा, पांचू लोधा, मुंशी खान एवं गिर्राज माली सहित कई स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी रही।
एक ही छत के नीचे मिले कई सरकारी लाभ, ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी भीड़
By -
June 22, 2026
0
Tags: