संस्कारों से बनेगा मजबूत समाज, नशा नहीं शिक्षा का करें संकल्प: श्रीराम महाराज

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): गाँव कांटोली स्थित महाभारत कालीन माँ भद्रकाली मंदिर में अष्टमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ भद्रकाली के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम महाराज अघोरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बच्चों को अच्छे संस्कार देने हैं तो समाज में शिक्षा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संत और सामाजिक संगठन दोनों समाज को जागरूक एवं संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने समाज में शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वहीं देसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी औषधि के माध्यम से लोगों ने जीवनभर नशा नहीं करने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जादू-टोना, भूत-प्रेत, ग्रह क्लेश एवं व्यापारिक समस्याओं से परेशान लोगों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। श्रीराम महाराज ने लोगों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि जीवन में कोई नशा करना है तो शिक्षा का करें, बच्चों को प्रशासनिक अधिकारी बनाने का करें, धर्म और राष्ट्र सेवा का करें तथा परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब युवा पीढ़ी शिक्षा और अच्छे संस्कारों को अपनाकर देशहित में आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!