जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मानसरोवर क्षेत्र के मध्यम मार्ग पर निर्जला एकादशी का पावन पर्व सेवाभाव और श्रद्धा के साथ मनाया। राहगीरों और श्रद्धालुओं को बाबा श्याम को समर्पित मिल्क रोज का प्रसाद वितरित किया। नई उड़ान अध्यक्ष दौलत शर्मा, मनोज जैन, प्रेमलता चौधरी, शशि बाला, राजबाला, निर्मला सोनी, शालिनी शर्मा, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
3/related/default