रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन माहेश्वरी एवं नवगठित कार्यकारिणी का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के पाली संभागाध्यक्ष झालाराम परिहार ने कहा कि मदन माहेश्वरी का जीवन सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है तथा वे सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तिहैं। उनके निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित होने से माहेश्वरी समाज सहित संपूर्ण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस क्रम में कार्यकारिणी में मंत्री भरत बाहेती, कोषाध्यक्ष रमेश बी गिगल, समाजसेवी भरत कसरोमाल, सुनील गिगल का भी स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल एवं अशोक कुमार डाभी ने मदन माहेश्वरी के निवास पर पहुंचकर साफा एवं गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हमीराराम चौहान, पूर्व सरपंच नागजीराम परमार, झालाराम परिहार, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार डाभी, पोपटलाल चौहान, जयचंद परमार, शांतिलाल गोयल, अशोक भाई परमार, जयंतीलाल वाघेला, बगदाराम सोलंकी, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौहान, व्याख्याता जितेंद्र कुमार परमार, एलआईसी विकास अधिकारी कांतिलाल जीनगर, महेंद्र पी. देवासी तथा कंप्यूटर अनुदेशक पारस वाणिका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी का किया स्वागत
By -
June 26, 2026
0
Tags: