सूरौठ/करौली: कस्बा सूरौठ निवासी साहित्यकार डॉ.सुरेश चतुर्वेदी की काव्य कृति "चेतना के गवाक्ष" का भरतपूर संभाग मुख्यालय पर आयोजित काव्य गोष्ठी में विमोचन किया गया। दाल बाजार स्थित संतोषी जी के मंदिर में कबीर जयंती पर आयोजित काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश कौशिक ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष बृजेश कौशिक व डॉ.रामदास ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों से समाज में एक अच्छाई के साथ-साथ संस्कारों की प्रेरणा भी मिलती है। विमोचन में डॉक्टर रामदास शर्मा, मनमोहन अभिलाषी, नेक राम नेक, हरिओम हरि, डॉक्टर शैलेश तिवारी, राजेंद्र अनुरागी, राकेश राजस्थानी, चंद्रभान, महेश सिंघल, मंतूराम एवं रेनू दीप आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।
3/related/default