रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): रानीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोटड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मावाराम पुत्र मूलाराम मेघवाल की खातेदारी भूमि के राजस्व अभिलेखों में वर्षों से दर्ज नाम मावाराम के स्थान पर भावाराम की त्रुटि का त्वरित समाधान किया गया। संबंधित विभाग के कार्मिकों द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद नाम शुद्धि कर संशोधित जमाबंदी उन्हें मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। लाभार्थी ने बताया कि नाम शुद्धि होने से अब उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा किसान पंजीकरण कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
सफलता की कहानी: नाम शुद्धि से मावाराम को मिल सकेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
By -
June 29, 2026
0
Tags: