मानसून से पहले नगर पालिका की बड़ी पहल, नालों की सफाई युद्धस्तर पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका प्रशासन द्वारा आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर नालों की सफाई युद्धस्तर पर करवाई जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों सहित विभिन्न वार्डों में वर्षों से जमा गाद, कचरा और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं और बड़े नालों की सफाई के लिए आवश्यक मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि नालों की नियमित सफाई से न केवल जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। अभियान के तहत नालों से निकाले जा रहे कचरे का भी समय पर निस्तारण किया जा रहा है।
शहरवासियों ने भी मानसून पूर्व शुरू किए गए इस अभियान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि समय रहते की जा रही यह पहल बारिश के दिनों में जलभराव और आवागमन की परेशानियों से राहत दिलाने में कारगर साबित होगी। वहीं नगर पालिका ने आमजन से नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!