निवाई (लालचंद माली): जीरो क्राइम इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष शंकर लाल सैनी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नीतियों को धरातल पर मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ क्षेत्र के सक्रिय और ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ता रवि सैनी को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष (ब्लॉक अध्यक्ष) पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर उपस्थित दौसा के जिला अध्यक्ष डीके मीणा चाकसू के ब्लॉक अध्यक्ष राजू सैनी और संस्थापक अध्यक्ष शंकर लाल सैनी ने रवि सैनी को संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका मुंह मीठा कराया तथा संगठन के नियमों के तहत समाज सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि जीरो क्राइम इंडिया फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पीड़ित लोगों की मदद करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है। चाकसू ब्लॉक अध्यक्ष राजू सैनी और जिला अध्यक्ष डीके मीणा ने भरोसा जताया कि रवि सैनी के नेतृत्व में निवाई क्षेत्र में संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और वे जमीनी स्तर पर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रवि सैनी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। निवाई क्षेत्र में समाज कल्याण, अपराध मुक्त वातावरण और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए मैं और मेरी टीम सदैव तत्पर रहेगी।" इस नियुक्ति पर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, मित्रों और फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने रवि सैनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
3/related/default