बाबा गंगाराम धाम में जुटे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री पंचदेव मन्दिर बाबा गंगाराम धाम में सोमवार को अग्रवाल समाज का बड़ा समागम देखने को मिला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थुराम जैन के झुंझुनूं आगमन पर मन्दिर के तपस्वी परिवार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल समाज समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सपरिवार श्री पंचदेव दरबार बाबा गंगाराम धाम एवं आशीर्वाद मन्दिर के दर्शन कर देश-खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान बाबा गंगाराम सेवा समिति के सचिव सुनील बंटी मोदी ने अतिथियों को विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम, भक्त शिरोमणि देवकीनन्दन और शक्ति स्वरूपा माता गायत्री देवी के दिव्य जीवन चरित्र और मन्दिर के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी। मन्दिर के तपस्वी परिवार के मुखिया एवं ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी तथा उनके अनुज प्रवीण कुमार मोदी ने अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। समाज सुधार पर खुलकर बात करते हुए अनिल कुमार मोदी ने कहा: "आज समाज में संस्कारों को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। संगठन को शादियों और आयोजनों में बढ़ रही दिखावे की संस्कृति को खत्म करने के लिए आगे आना होगा। हमारे युवाओं को पारंपरिक व्यवसायों के साथ-साथ शासन-सत्ता में भी अपनी मजबूत जगह बनानी होगी।" अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने संगठन के इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जल्द ही एक विशाल राष्ट्रीय कोष (फंड) तैयार करने जा रहा है। इस कोष का उपयोग समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के जरिए उत्थान के लिए किया जाएगा। इसके लिए धरातल पर काम शुरू हो चुका है। स्थानीय श्याम सुंदर जालान (जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), सीए लोकेश अग्रवाल (युवा जिलाध्यक्ष), अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई (चिड़ावा वाला), सुरेंद्र अग्रवाल (प्रदेश मंत्री, पूर्वी राजस्थान) के नेतृत्व में पदाधिकारियों को महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप अग्रवाल (संयोजक, महाराजा अग्रसेन जन चेतना समिति), संदीप गोयल (उपाध्यक्ष), मनीष बगड़िया, सुशील मोदी, मनोज मोदी, सुरेंद्र मोदी एवं सार्थक मोदी सहित भारी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!