झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): औद्योगिक क्षेत्र के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाने वाले रीको कार्यालय में पदोन्नति का जश्न मनाया गया। हाल ही में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से पदोन्नत होकर क्षेत्रीय प्रबंधक (रीजनल मैनेजर) बने कृष्ण कुमार का लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं की ओर से भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कृष्ण कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं के औद्योगिक क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। इस अभिनंदन समारोह में औद्योगिक जगत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेन्द्र केड़िया, वरिष्ठ सदस्य पवन कुमावत एवं महेश सिंघल ने दुपट्टा एवं साफा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर रिको के सीनियर रीजनल मैनेजर अजीत द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रिको कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया और नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार का कार्यक्षेत्र में अनुभवी होना उद्यमियों के लिए एक बड़ा संबल है। वे सदैव औद्योगिक विकास के कार्यों में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करते रहे हैं।
कृष्ण कुमार के रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक बनने पर 'लघु भारती' ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
By -
June 29, 2026
0
Tags: