बीबाणी मुक्तिधाम पार्क में फल व फूलों के पेड़ लगाए

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बीबाणी विकास समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट हरीश जोशी ने बताया कि पंकज जालान के सौजन्य से 150 फल, फूल व छायादार वृक्ष बीबाणी पार्क में लगाए व पालन पोषण की जिम्मेदारी सौंपी। संस्था संरक्षक डॉक्टर एसएन शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत आगे भी काफी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सीताराम सैनी, प्रकाश पुरोहित, विकास राणासरिया, सुनील सैनी, रतन जांगिड़, विनोद टिबड़ा, आनंद राणासरिया, राजेश शर्मा, सुरेश सैनी, योगेश तुलस्यान एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!