पिलानी में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन 96 यूनिट किया गया रक्त संग्रहण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पक्ष की वट पूर्णिमा के अवसर पर श्री सैनी समाज धर्मार्थ सेवा संस्थान राजपुरा पिलानी में समाजसेवी विकास सैनी के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महंत श्री रामनाथ जी महाराज (महंत श्री खेमनाथ जी महाराज आश्रम) के सानिध्य में हुआ। जिसमें होशियार सिंह सैनी, डॉ.अर्जुन सिंह, भामाशाह व समाजसेवी रोहित कुमार, विशम्बर लाल सैनी, जवाहर लाल सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिसमे जितेंद्र सैनी, राहुल सैनी, पूरणमल सैनी, इंद्राज सैनी, नवीन सैनी, तुषार सैनी, पंकज सैनी, चेतन सैनी एवं सैनी समाज के सभी सामाजिक कार्यकर्त्ताओ व गोपीनाथ जी मंदिर कमेटी व युवाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं नारी शक्ति महिलाओ ने 96 यूनिट रक्तदान संग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को लू से बचने हेतु आम पन्ना व ठंडा शरबत की छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया गया, कार्यक्रम को लेकर आमजनों में काफ़ी उत्साह रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!