ईसरदा बांध के पानी को लेकर फिर तेज हुई मुहिम, निवाई को नहरी तंत्र से जोड़ने पर बनेगी रणनीति

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ईसरदा बांध के पानी से निवाई क्षेत्र को जोड़ने की मांग को लेकर किसान महापंचायत एक बार फिर सक्रिय हो गई है। इसी संबंध में 30 जून को कृषि उपज मंडी समिति निवाई में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र को नहरी तंत्र से जोड़ने की आगामी रणनीति तय की जाएगी। ब्लॉक उपाध्यक्ष शंकर लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक प्रातः 11 बजे किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि ईसरदा बांध के पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत द्वारा पूर्व में पांच दिवसीय जल यात्रा भी निकाली गई थी, जिसे क्षेत्र के किसानों का व्यापक समर्थन मिला था।
उन्होंने कहा कि अब उसी जनसमर्थन और आंदोलन को और मजबूती देने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है, ताकि निवाई क्षेत्र को नहरी तंत्र से जोड़कर किसानों और आमजन को पानी उपलब्ध कराने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके। बैठक में क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!