पावटा (राहुल शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के "12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" अभियान के तहत 22 जून को पावटा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान चलाकर वृहद पौधारोपण किया गया।
*प्रदेश अध्यक्षों के निर्देश पर कार्यक्रम*
यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमावत के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस दौरान पावटा कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।
*रामेश्वर गुर्जर बोले- पर्यावरण ही जीवन*
मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर ने कहा, "पर्यावरण ही हमारा जीवन है। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ माँ के नाम लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना होगा। यही हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर होगी।"
*गणमान्य लोग रहे मौजूद*
कार्यक्रम में विजेंद्र चौधरी, बजरंग यादव, मदन खुटेटा, बुला राम हवलदार, राव मनोज बाड़ीगर, कृष्ण सेठी, महेश यादव, सरदारमल बोहरा, राजेंद्र गांधी, प्रेम बोहरा, सुभाष बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*जीएल यादव ने किया स्वागत*
भाजपा नेता जीएल यादव ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।