ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित होंगे खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा/नई दिल्ली (राहुल शर्मा): खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास को प्रतिष्ठित 'ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 26 जून को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

*गौ सेवा व जन जागरण के लिए मिल रहा सम्मान*  

आयोजन समिति के अनुसार संत हरिओम दास को यह राष्ट्रीय पुरस्कार सामाजिक सरोकार के तहत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। संत हरिओम दास पिछले कई वर्षों से गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जन सेवा तथा धार्मिक-सांस्कृतिक जन जागरण के क्षेत्र में सतत रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे मानव सेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

*केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित*  

26 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गरिमामय समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र की विभूतियां उपस्थित रहेंगी। इन्हीं की उपस्थिति में संत हरिओम दास को राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

*श्रद्धालुओं में हर्ष, बधाइयों का लगा तांता*  

महाराज हरिओम दास को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की सूचना मिलते ही खोरी परमानंद धाम सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक मनीष यादव, भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, पूर्व सभापति बंशीधर सैनी, पूर्व प्रधान मंजू शर्मा, सरदार यादव, कालूराम यादव, अमरचंद चौहान, लल्लू राम अग्रवाल, कैलाश सेठ, शंकर अग्रवाल, महेश सैनी, नंदा पालम, पवन शर्मा जवानपुरा, नाथू सैनी, हरि सैनी, कमल कुमावत, गंगाराम कुमावत, शेर सिंह, नवरत्न सोनी, रविदत शर्मा, एडवोकेट बाल गोविंद, मोहन यादव, धर्मपाल यादव, रोहितास मीणा, सुरेश खटाणा, फूलचंद बड़बड़वाल, रामेश्वर जाट, लक्ष्मण जाट, बनवारी झिंझड़, सम्दाराम भडाणा, साधुराम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व श्रद्धालुओं ने संत हरिओम दास को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!