पिता की हत्या के मामले का खुलासा, बेटा-बेटी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): सांचौर थाना पुलिस ने डामराराम मेघवाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे और बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों ने मिलकर पिता की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को हरियाली नहर में एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान पांचला निवासी डामराराम मेघवाल के रूप में हुई। मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि जमीन और पैसों के विवाद को लेकर आरोपी बेटे और बेटी ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरी में डालकर मोटरसाइकिल से नहर तक ले जाया गया और वहां फेंक दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक रौलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में की गई कार्रवाई में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व वाली टीम ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!