नाले की टूटी पट्टी बनी हादसे का सबब, दुकानदार ने कूलर रखकर किया आगाह

AYUSH ANTIMA
By -
0
  

बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): कस्बे में गेंदी देवी स्कूल के पास नाले पर रखी सीमेंट की पट्टी टूट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई पट्टी के कारण क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का यह हिस्सा काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। स्कूल के पास होने के कारण यहां दिनभर विद्यार्थियों, अभिभावकों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों को सतर्क करने के लिए पास के एक दुकानदार ने टूटे हुए स्थान पर पुराना कूलर रख दिया है, ताकि वाहन चालक और राहगीर दूर से ही खतरे को पहचान सकें। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केवल अस्थायी उपाय है और प्रशासन को जल्द से जल्द नई पट्टी लगाकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!