बहरोड़ पुलिस की सख्ती, नाकेबंदी में काटे 36 चालान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहरोड़ थाना पुलिस लगातार सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को थानाधिकारी अंकित सामरिया के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 चालान किए गए। बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, वाहन के आवश्यक कागजात साथ नहीं रखना सहित विभिन्न नियम उल्लंघनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से नियमित रूप से नाकेबंदी और वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। वहीं आमजन ने पुलिस की सक्रियता को सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन बनाए रखा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!