अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रबुद्ध जन संगोष्ठी संपन्न*

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा विवेकानंद स्मारक पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों, ग्राहक जागरूकता तथा एमआरपी पर प्रभावी कानून बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय अभ्यास मंडल आयाम प्रमुख दुर्गा प्रसाद सैनी ने अपने उद्बोधन में उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए महेश जैन ने की। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। संगोष्ठी में अमित छाबड़ा, मातादीन भाटी, जोगेंद्र गुप्ता, राजेश जोशी, एडवोकेट महेश शर्मा, रमेश अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, डॉ.तेजेन्द्र, देवेंद्र विजय तथा एडवोकेट रचना गोयल ने भी अपने विचार प्रकट किए और ग्राहक जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन ने एमआरपी पर कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट और प्रभावी व्यवस्था आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नगर सचिव दीपक गुप्ता ने किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!